हमारे देश में प्रजातंत्र का समृद्ध इतिहास है
UP की धरती की बात ही कुछ खास है
एक राजनारायण आए थे
इंदिरा को भी रास्ता दिखलाए थे
मोरारजी की बातों में आने लगीं जब मुर्कियां थी
हर दिन अखबारों में यही सुर्खियां थी
जब सत्ता जाने का डर समाया था
देखते देखते लौह महिला ने इमरजेंसी लगवाया था
सत्ता से बाहर रहने पर जो काले धन को वापस लाने की बातें करते हैं
सत्ता में आ जाने पर नोटबंदी का आडंबर करते है
सत्ता के बाहर रहने पे जो पाक साफ होने का दंभ भरते हैं
सत्ता में आ जाने पर वही कुंभकरण से संबंध रखते हैं