घर घर में तिरंगा
पर ख्वाब हैं न जाने अभी भी कितने ही AIIMS दरभंगा
स्वतंत्र है मेरा देश ७६ सालों से
उम्मीद है एक दिन तो बहेगी साफ गंगा
धर्मनिरपेक्ष हैं हम, मिल जुल के रहते हैं सभी
बस अगली बार करवाए न कोई मंदिर मस्जिद के नाम पे दंगा
प्रजातंत्र है यहां सभी को समान सा हक है
रहें गैरतमंद, घुमाएं न कोई किसी को सड़क पे नंगा
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा है
अब करो बस न ले कोई बलवान बेटियों से पंगा
वसुधैव कुटुंबकम कहता है मेरा देश
चलो करें प्रयास की रहे सबसे आगे तिरंगा
@रोमिल
#स्वतंत्रतादिवस
#IndependenceDay
#स्वरचित_कविता
#भारत
#हिंदीनामा
