दीवारें हैं जर्जर पर जड़े अभी कायम है,
लगता है हाथी बिक गया है सिक्कड़ बचा हुआ है।
बेरंग सी दीवारें हैं कुछ दिल भी उचट गया है,
जेब तो फट गई है पर पुराना कोट बचा हुआ है।
तस्वीरें बिक गई हैं दीवारों पे उनके निशान अभी कायम है,
छत तो ढह गई है खानदान का नाम अभी बचा हुआ है।
खुले बाग में सजा करती थी महफिलें कुछ दोस्त जुटा करते थे,
ना रहा बगीचा न रहे दोस्त पर कर्ज का बोझ बचा हुआ है।
दीवारें हैं जर्जर पर जड़े अभी कायम है,
लगता है हाथी बिक गया है सिक्कड़ अभी बचा हुआ है।


