देवी दुर्गा का अवतार

सुना हुआ है बारंबार

महिषासुर और रक्तबीज

जैसों का करने संहार

सच पूछो तो अभी समय

फिर आया लेने का अवतार

रक्तबीज के शोणित से

उपजे असुर कई हजार

वेश बदल कर घूम रहे

छिपा दुष्टता की पहचान

वस्त्र मात्र हो श्वेत अगर तो

पूजा जाता है इंसान

और अगर भगवाधारी हो

तब तो बन जाता भगवान

सब मिलते हैं इस जग में

मिलता नहीं मगर इंसान ।