आ गई छठ पूजा
----------------------
आ गई छठ पूजा
चलिए अपने गाँव
नेम धरम के परब का
ले छठी मैया का नाम ।
गाँव की छप्पर का लौकी
होगा इंतजार में तेरे
हाट गाँव की बाट जोहती
इंतजार में सूप और दौरे ।
गाँव की सड़कें तेरे झाड़ू
की खातिर आकुल होंगे
दिन गिनते होंगे तेरे
माँ बाबूजी व्याकुल होंगे ।
माना कि इस बार खेत में
लग नहीं पाए धान
पर गेहूँ बोने की
तैयारी में लगे किसान ।
बड़का भैया बड़की भौजी
उनके दोनों बेटे बेटी
सबने टिकट करा ली है
बीत गई दिवाली है ।
घर में चूना करना है
लानी है चिकनी मिट्टी
चार दिनों में ही करनी
काम कई छोटी छोटी ।
छत को धोना गेहूँ बिनना
उसे पिसाना चक्की में
कहीं न मोटा रह जाए
मिल वाले की अकबकी में ।
नेवता देना है प्रसाद का
और कराना है बीजै
दूध नहीं आया रे बेटा
जरा दौड़ के ला दीजै ।
गीत नाद करने आई जो
उनकी खातिर दरी बिछा दो
डाल आम की किधर गई
उससे जाकर दाल चला दो ।
हो गई पूजा जाओ जाकर
सिर पटककर करो प्रणाम
छठी मैया नीके सुखे
रोग दुख सब करें तमाम ।
डगर पड़ रही है देखो
हो गए सब तैयार
पहली अरग सुरुज देव
को पड़नी है आज ।
डलिया लेकर सिर पर रखो
गमछा उसके नीचे डाल
आगे डलिया वाले जाना
तुम पीछे चलना गोपाल ।
आज अरग दूसरा पड़ेगा
चलो चलो उठ जाओ
हो जाओ तैयार सभी
ढंढे पानी से नहाओ ।
व्रती खड़ी है पानी में
लोटा लेकर डालो अर्ध्य
आग जली डलिया के आगे
हुमाध डाली उस पर ?
अब खाओ प्रसाद ठेकुआ
यार दोस्त में बाँटो
गोजनोटा पोछ दूँ आओ
छोटका को बुला दो ।
चलो लौटकर घर को अब
हो सतनारायण पूजा
दे दो मंडलि को नेवता
छोड़ काम सब दूजा ।
_____________
