एक आईना है मेरे पास, तुमको दिखाऊंगा मै,
खूबसूरत नहीं, बहुत खूबसूरत हो तुम
तुमको बताऊंगा मै।
चंद लफ्जो में मै कैसे तुम्हारी तारीफ कर दूं,
क्या मज़ाक करते हो, तुम पर तो पूरी गीत बनाऊंगा मै।
अभी बस तुम्हारा हाथ ही चूमा है मैंने और तुम शरमा गई, अभी तो तुम्हारे होठों तक भी आऊंगा मै।
मेरी कहानी को मुकम्मल होने में अभी वक़्त बाकी है थोड़ा,
ए दिल जरा सब्र कर, थोड़ा और चलकर जाऊंगा मै।
हमारे प्रेम को औरो की तरह अधूरा ना होने देना
अब जो तुम प्रेमिका बनी हो मेरी, तो तुमको ही घरवाली बनाऊंगा मै।
शादी पर बात आए तो सब इधर उधर की बाते करते है,
तुम चलो मेरे साथ, तुम्हे तो अपनी मां से मिलाऊंगा मै।

