अगर मुमकिन हो सके तो एक एहसान मुझ पर भी कर दो ना

मेरे जख्म को नमक से भर दो ना

बड़ी होगी तो कोई दरिंदा नोच लेगा इसको

मेरी नौजवान बेटी को फिर से बच्ची कर दो ना

अगर मुमकिन हो सके तो ऐसा कर दो ना

एक बाप चीखता है इंसाफ के लिए

एक मां चीखती है लाश के लिए

लगाकर दरिंदों को फांसी इंसाफ कर दो ना

अगर मुमकिन हो सके तो ऐसा कर दो ना

हर रोज कहीं से एक चीज निकलती है

हर रोज किसी की अस्मत लुटती है

वीडियो को भी हथियार रखने का हक कर दो ना

अगर मुमकिन हो तो ऐसा कर दो ना

किसी को तेजाब से जलाया है

किसी का वीडियो बनाया है

उनका भी होगा कोई सपना सपने जैसा घर दो ना

अगर मुमकिन हो तो ऐसा कर दो ना