मुझ‌ पर कुछ यूं हक़ जताया कर,
मिलें जब भी गले से लगाया कर।

किसी की नज़र न लगा जाए,
तु गैरों से नजरें चुराया कर। 

यूं ज़माने की नज़र लग जाएगी,
बस ख्वाबो में मिलने आया कर।

पल-दो-पल का यही सुकूँ है,
तू‌ बस बेवजह मुस्कुराया कर ।

मैं किसी और का हो जाऊंगा,
इस फिक्र को धुंए में उड़ाया कर ।