निकल चले है अंधेर किनारों में
तुम रोशनी बन के ना आना
ये खामोशी
ये तन्हाई
ये अंधेर सड़क
और चांद की परछाई
अब इनमे में सुकून है
वापस उस अनजान रोशनी
उसकी भीड़ में ना बुलाना
जब बात भरोसे की करते हो
हसी आती है
तुम ही जला के गए थे
भरोसे को राख बना के गए थे
अब क्या
उसे ख़ाक करने आए हो
ये तन्हा रात
जलती इस अग्नि
इसकी आंच में सुकून है
तुम बारिश बनके न आना
फासले जो बन चुके है
नदी के दो किनारों से
तुम सेतु ना बन जाना
बह चले है
मंज़िल की ओर
इस पानी के बहाव में
तुम हवाओं का रुख न मोड़ना
निकल चले है अंधेर किनारों में
तुम रोशनी बन के ना आना
