आजादी छीनी मेरे हाथों से,

मूर्छित पड़ा हूँ इस धरा पर मैं।

कानों में गूंज रही है जय की हुंकार,

पर मस्तक में भी है पराजय का विचार।


अब तो नए कर्मों से भी घबराता हूँ,

अपने किए-कराए पर पछताता हूँ।

फिर भी लौट कर उसी पथ पर आता हूँ,

न जाने किस लोक में मैं डूब जाता हूँ।


कर्ण का श्राप मुझ पर ही क्यों पड़ गया,

सभी समस्या मुझ पर ही क्यों ढर गया।

जब नई-नई आशा थी तो पाने की भी अभिलाषा थी

न जाने शकुनी की पासा थी

या कृष्ण की परिभाषा थी।