पूछो ना उससे, जिसकी बातें अनकही हैं, 

 पूछो ना उससे, जिसकी मुलाकातें अधूरी हैं,

 पूछो ना उससे, जिसकी कहानी अधूरी है,

 पूछो ना उससे, जिसकी मोहब्बत अधूरी है|


 पूछो ना उससे, जो एक टीस लिए जी रहा है, 

 पूछो ना उससे, जो एक दर्द लिए जी रहा है,

 पूछो ना उससे, जो एक सवाल बन के जी रहा है, 

 पूछो ना उससे, जो बिना दिल के जी रहा है|


 पूछो ना उससे, जो खुद की कहानी में, 

अधूरा सा,  

उसी मोड़ पे,

 बेसहारा खड़ा है, पूछो ना उससे!!