महेंद्र सिंह धोनी 


रांची में जन्मा एक सितारा,

जाने जिसे ये संसार सारा,


सुनो उसके जीवन की ये कहानी,

अपने सपने को पूरा करने की उसने ठानी,


रेलवे में नौकरी कर घरवालों का सर गर्व से ऊँचा किया,

पर इसके चलते अपने सपने को थोड़ा ब्रेक दिया,



अब उसके अंदर जागा एक जूनून,

तब तक नहीं मिलेगा उसे अब सुकून,


भारतीय क्रिकेट टीम में उसे जगह बनानी थी,

ये उसके दिल की अब मनमानी थी,


ज़िम्बाब्वे के खिलाफ विकेट कीपिंग में कमाल दिखाया,

केन्या के खिलाफ बल्लेबाज़ी का एक नया हुनर बताया,



विशाखापट्नम में मार छक्के-चौके,

खोल दिए अपने लिए आगे के मौके,


श्रीलंका के खिलाफ बैटिंग में दायित्व उठाया,

और अंततः भारत को मैच जिताया,


2007 T-20 विश्व कप में कप्तान बनकर,

फैसले लिए क्या खूब डटकर,


भारत को विश्व कप जिताया,

ये कमाल 2011 वर्ल्ड कप में भी कर दिखाया,



महेंद्र सिंह धोनी , नाम नहीं एक एहसास है,

और हिंदुस्तान का ये सितारा सबके लिए बहुत ख़ास है। 


  ओजस्वनी शर्मा 

  "मेरे अलफ़ाज़"