घर के जिम्मेदार बेटे,

जब ऐशो-आराम करेगें,

कैसे सुधरेगा घर का हालात,

गरीबी से कैसे लड़ेंगे?


यहीं उम्र है मेहनत करने की,

पसीने से नहाने की,

धूप में तपने की,

और भूख को हराने की।


यहीं उम्र है

रण में उतरने की,

संघर्ष को चुनने की,

और लांछनों से डरने की।


यहीं उम्र है सरलता की,

उम्र यही है बदलाव की,

यहीं उम्र है मरहम की,

और उम्र यही है घाव की।


और इसी उम्र में जो,

खनकती चुड़ियों से,

बच गए हैं।

पन्ना पलटकर देख लो,

इतिहास वही रच गए हैं।


---पंकज साहनी