सुनो !
वो ख्वाब जो सीने में दबकर
मुक्कमल होते-होते छूट गये थे ।
वो साथ में मिलकर देखें सपने
जो पल भर में दोनों के टुट गये थे ।
उन बिखरे ख्वाबों के गुलदस्ते को
आज वर्षों बाद सहेज रहा हूं ।
तुम मेरे, मन के लफ़्ज़ों को पढ़ लेना
मैं बस, कोरा कागज़ भेज रहा हूं।
-पंकज साहनी

