मैंने दुनिया घूम कर देखा है,
वाक़ई — यह दुनिया बहुत खूबसूरत है।
हर शहर, हर मोड़,
रंगों से भरा हुआ,
खुशबुओं से लिपटा हुआ लगता है।

मगर...
एक एहसास हर बार साथ चला —
कि तुम होतीं,
तो यह दुनिया और भी ख़ूबसूरत लगती।

तुम्हारे होने से
नज़ारों में ठहराव होता,
भीड़ में अपनापन,
और वीरान रास्तों पर भी
कोई बात चलती रहती।

मैं हर रंग भर देता
उस खालीपन में,
जहाँ यह दुनिया तुम्हें
उदास लगती।

क्योंकि मेरी आँखों ने तो सब देख लिया है —
पर तुम्हारे बिना कुछ भी |

-पंकज साहनी