"वहीं पुराना चलता है"
चलने को साथ – माना ज़माना चलता है,
मगर दिल में वहीं ख़याल पुराना चलता है।

उसके साथ गुज़ारे गलियों से गुज़रने पर,
आज भी लगता है कोई दीवाना चलता है।

मैं कहीं और अब खोया हूँ अजनबी शहर में,
मेरे घर में अब भी उसका फ़साना चलता है।

वो बातों-बातों में जो ख़ामोशी छोड़ गया,
हर सन्नाटे में अब उसका तराना चलता है।

मैं तो चल पड़ा हूँ नई मंज़िल की ओर,
पर दिल में अब भी वहीं पुराना चलता है।

— पंकज साहनी