बहुत देर तक इंतज़ार करने के बाद
प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेन न आए —
तो उतनी पीड़ा नहीं होती,
जितनी तब होती है
जब ट्रेन सामने खड़ी हो
और तुम उसमें न चढ़ सको।

हम दोनों
एक ही प्लेटफॉर्म पर खड़े थे,
एक ही मंज़िल की चाह में,
एक ही ट्रेन के इंतज़ार में।

पर तुम्हारा साथ छूटने पर मैंने जाना—
भीड़ में आगे बढ़ने के लिए
कभी-कभी
हाथ पकड़ने से ज़्यादा
हाथ छोड़ना ज़रूरी हो जाता है।
-पंकज साहनी