"काश..."

मैंने
फूलों पर बैठीं तितलियों को
बचा लिया...
मगर देखो,
फूल तो
मुरझा ही गए।

काश,
मुरझाए फूल
फिर से
खिल सकते...

काश,
हम-तुम भी
कभी फिर से
मिल सकते।

मैंने
प्रेम को
पवित्र रखने के लिए
तुम्हें भी
कितनी पवित्रता से
जाने दिया...

और ये देखो ना —
वो विदा भी
एक पूजा जैसी थी।

- पंकज साहनी