पहले मैं भी तुम्हारी तरह ही
चमचमाता घूमता था,
हर किसी को अपना लहजा
दिखाता घूमता था।

एक चाँद था—जो रात भर
जुगनुओं से उलझा रहता था,
मैं पगडंडियों पर दीपक
जलाता घूमता था।

वो दौर अब इस दौर से
कितना बदल गया है,
जुगनू भी गायब हैं—
चाँद भी ढल गया है।

मैं हूँ कि अब भी उसी
किरदार में चलता जा रहा हूँ,
और लोग कहते हैं—
मैं बदलता जा रहा हूँ।
— पंकज साहनी