हार से सीखो
जीत से सीखो
हर कविता से
संगीत से सीखो ।

कण कण में पत्ते पत्ते में
सीख छिपा है जीने का
कुछ दर्द को हंसकर टालने का
कुछ दर्द को हंसकर पीने का।

यह सीखों कैसे प्रणाम करे
कैसा दिनचर्या को अपनाना है
कैसे दुश्मन के मधुर छंद से
घर का भेद बचाना है

मूर्खों से सीखा जा सकता है
कि मूर्ख कहां पर बनना है
है कहां पर अपना छाप छोड़ना
कहां राख सा जलना है ।
- पंकज साहनी