रोज मिलना- मुस्कुराना जरुरी है, रिश्तों में नयेपन के लिए। जम जाती है धूल किताबों पर, जो दूहराया नहीं पन्ना सदा के लिए।   बताना लाजिमी है सुख दुःख अपनापन जताना भी जरूरी है ये रोटियां रिश्तों की है साहब इसे धीमी आंच पर पलटना भी जरूरी है।।   बड़े होकर हिमालय से विशाल सर्द सफेद बर्फ की चादर ओढकर ना छांव दे सके किसी राहगीर को क्या करोगे ताड़ से ऊंचे होकर।।   तुम उम्मीदों की किताब बनकर रह गये हो किसी अजनबी की दूकान बनकर रह गये हो जरा ठहरो तनिक देर और विचारो साथ बैठकर कितने करीब थे, कितने दूर होकर रह गये हो।।