सुलझ गये तो और उलझ जाएंगे रोटी और भूख की बातें करेंगे गैरजरूरी थे, जरूरी हो जायेंगे इन्हें अनसुलझा ही रहने दो। बैठकर हुक्मरान! लाशों के तख्त पर नेकनियति का उम्मीद करते हो अब जिन्दा ही कहां है जमीर हम सबका किसके लिये नयी उम्मीद रखते हो। सुबह को शाम लिखते हो, और रात को दिन भरी दुपहरी चांद-तारों की बात करते हो अब बंद भी करो न्याय बांटने की नौटंकी सुबह-सुबह जूगनूओं की बारात लिखते हो चाँद पर बन रही है चमचमाती सी सड़क नेपच्यून प्लूटो तक पहुँचने की बात करते हो मेरे गाँव की टूटी सड़क पूछती है हर रोज तुम तो मंगल पर बसने की बात करते हो।