गाँधी, ग़रीबी और गाँव
विपक्ष में ही अच्छे हैं।
जल, जंगल और ज़मीन
सत्ताधारी रोज़ बेच खाते हैं।
बेशर्म हैं,
बेशर्मी ही खातें हैं
जाने क्यों कुर्सी पाकर
शर्म बेंच आतें हैं।
दलाल हैं मिट्टी के
धरती माँ का
कफ़न बेंच जातें हैं
शिकायत करूँ तो किससे
मैं मज़दूर हूँ मिट्टी का,
किसान हूँ
खेत- खलिहानों का,
पसीना बहाकर
रोज़ पेट भरता हूँ
पहले तुम्हारा, फिर अपना
और तुम मेरे खेत बेंच खाते हो।
मुझे तो आदत है
भूखे पेट, उकड़ुं मार सोने की
सुना है! तुम भरे पेट
मख़मल पर भी
करवट बदलते हो रात भर,
गोलियाँ लेते हो नींद की
तब नींद आती है
क्यों मेरी भूख और
अपनी नींद बेंच जाते हो
अरे हाँ!
बेशर्म हो शायद
बेशर्मी की ही खाते हो।।
