दुर्दिनों मे दिन भी पहचानते नही रात क्या, दिन भी हमे जानते नही सूर्य बन आकाश मे जब था चमक रहा चाँद तारे सब मेरे साथ मे थे घूमते धरती पास-पास थी, ग्रह भी साथ नाचते सब हमारे साथ थे, साथ मे थे झूमते।। मैं किरण विहीन हो, अपनी प्रभा खो रहा दीन हीन हो दुखी, भाग्य पर जब रो रहा साथ मेरे बस अन्धेरा और घनेरी रात है आँसुओ के नीर में बस अकेला बह रहा।। राजपथ पर जब मेरी अश्वारोही सेना थी हर राजा आदर देता था, जयजयकार लगाता था जब तक पुष्पक साथ रहा, सिंहासन का राज रहा फूलों की वर्षा होती थी, जयघोषों का साज रहा।। तज महल को जंगलो मे जब लिया मैने ठिकाना भूले सब मन्त्री मेरे, सन्तरी भी भूल गये अब केवल शम्म्शान शंभू शिव मेरे आधार हैं शिव ही था मैं, शिव सिवा सब मुझे भूल गये।।