क्या करूँ शिकवा तुझसे ऐ ज़िंदगी
के लफ़्ज़ नहीं मेरे पास हाल ए दिल
बयाँ करने के लिये
कुछ भूली सी यादें हैं
कुछ अनकहे अल्फ़ाज़
कुछ अधूरे ख़्वाब
कैद हूँ मैं अपनी उलझनों में कुछ ऐसे
के अब तो यूँ लगता है
ना आगे की कोई रहा है
ना लौटने का कोई सुराग
क्या करूँ शिकवा तुझसे ऐ ज़िंदगी
के अपने हाथों लुटा दिया अपना जहां
कभी क़िस्मत को रोया कभी मुक़द्दर को कोसा
ना करा तो सिर्फ़ तदबीर पर भरोसा
हर लम्हा सोचा बस यही है मेरी तक़दीर
बनता गया अपने ही अक्स की धुनदली सी तस्वीर
दिल से निकली आह आँखों से आँसू ख़ुद ही से परेशान
खड़े होकर देखता रहा अपनी ही तबाही का तमाशा
हाथों की लकीरों में ढूँढता रहा अपना मुस्तक़बिल
यह ना जाना के हाथों के हुनर से होता मैं काबिल
क्या करूँ शिकवा तुझसे ऐ ज़िंदगी
शोला ए आतिश बन कर जो अरमान सुलगे थे
धुआँ धुआँ होकर समा गए फ़िज़ा में
ना रहा कोई शिकवा ऐ ज़िंदगी न रहा कोई ग़म
शायद मैंने चाहा था कुछ ज़्यादा या करा था कुछ कम
सब्र का दामन जो थाम लिया तो आ गया सुकून
नाकाबिल हसूल था जो उसका गिला ना रहा
हासिल हो गया जो उस से क़रार आ गया
क्या करूँ शिकवा तुझसे ऐ ज़िंदगी

