अजीब उलझन मे है वो

मुड़कर देखती है, पर देखती भी नही
जाने किस कश्मोकश में है
की वो खुलकर हॅंसती भी नही,

शायद कोई शिकायत है उसे मुझसे
पर बदकिस्मती हमारी की वो कुछ कहती भी नही,

मै तो लौट आता हूं हर शाम अपने कमरे मे
एक उसका चेहरा है जो मेरे आंखों से हटती ही नही।।