दौलत कहाँ गई ऐश ओ आराम कहाँ गया
बहुत बड़ा हुआ करता था नाम कहाँ गया

पल -भर की फ़ुर्सत न थी अपनों के लिए 
तिज़ारत वो कारोबार  वो काम कहाँ गया

रौनक -ए-बज़्म दिल बहलाने की महफिलें
रोजोशब तेरे मश्ग़ूल सुबहोशाम कहाँ गया

वोह रुतबे वोह शोहरत वोह गुरूर ओ गैरत
बाद मरने के उम्र-भर का ईनाम कहाँ गया

©️✍️ Dr.N.R.Kaswan
#बशर