शामो -सहर रोजो -शब आज और कल बदलते हैं
हाल-ए-हयात आदमी के बशर पल पल बदलते हैं
आबोहवा बदलती है जमीन और जंगल बदलते हैं
सियासतमें रियायाके रहनुमा अपने दल बदलते हैं
सृष्टीका शास्वत सत्यहै हक़है हर शय का बदलना
सूरज चांद सितारे जगह अपनी हर पल बदलते हैं
वक़्त बदलता है जग बदलता है हमसब बदलते हैं
हालात -ए-मुश्क़िलात -ए-हयात के हल बदलते हैं
डॉ.एन.आर. कस्वाँ
#बशर