सभ्यता का जहाँ उजास है
नीचेजमीं ऊपर आकाश है!
कोई भी नहीं आस-पास है
मन जरासा आज उदास है!
एकांत चाहने लगा आदमी
ऐसाभी उसमें क्या खास है!
हम को तो सदा से ही रहा 
अपनोंके साथपे विश्वास है!
परस्पर मिलजुलकर ही तो
मुकम्मल  होता  विकास है!
विसाल-ए-हबीब की बशर
सदा हम को रहती आस है!

@डॉ.एन.आर.कस्वाँ "बशर"