कभी ज्यादा तो कभी कम आते हैं
कभी दिले - शाद कभी ग़म आते हैं!
दर्द के होते हैं याके ख़ुशी के होते हैं
चश्मे -तर होती हैं आंसू नम आते हैं!
ऐसा नहींके सभी के रास्ते हों आसाँ
दौराने-सफ़र पल कठिनतम आते हैं!
खुशनसीब होते हैं वोह लोग जिन के
रास्तों में कांटों - बग़ैर कदम आते हैं!
आगाज़े -सफ़र दम -खम से होता है
लौट कर घर मुसाफ़िर बेदम आते हैं!
खुशमिज़ाज मिल जाए हमसफ़र तो
मुकम्मलकर सफ़र बशर हमआते हैं!
डॉ.एन.आर.कस्वाँ "बशर"
२४/०८/२०२३

