येह कौन है
जो उम्र बिताने
जगमें आता है
और
जीवन बसर कर
चला जाता है!
ये कौन है जो
एक दीया
जलाता है
दूजा दीप
बुझाता है!
येह उजाला
येह जीवन
येह प्रकाश
कहाँ से आता है
और
कहाँ चला जाता है!
वक़्त
अंधेरे उजाले का क्रम
निरंतर
दोहराता है
हर-सू
हर-शय
हर वक़्त
बनती मिटती
रहती है!
वर्तुल क्रम है
आने जाने का
नीरवता
कहीं नहीं रहती
नश्वर कहाँ है
सर्वदा जीवित जग
केवल प्रकाश है
जो
आता जाता रहता है
दीपक है
जो
जलता बुझता रहता है
अंधेरा
प्रकाश के जाने से है
प्रकाश
प्रकाश के आने से है
अंधेरे के जाने नहीं!
©️✍️ बशर
Dr.N.R.Kaswan
Surrey:22/07/2023

