पीरों और फकीरों  के
जंतर - मंतर  कहाँ हैं!
योगी भोगी वो निरोगी 
संतओकलंदर कहां हैं!
विश्व -विजेता -सम्राट 
वोह  सिकंदर कहाँ है!
बने हुएथे तीस मारखां
वोह  धुरंधर  कहाँ  हैं!
पानी सहरा हो गया है
वोह  समंदर  कहाँ  है!
झूठ का है बोल-बाला
राजा  हरिश्चंद्र कहाँ है!
बाहर तू ढूंढता है बशर 
बंदे तिरा अंदर कहाँ है!

©️✍️बशर
Dr.N.R.Kaswan 
Surrey:20/7/2023