सुबह की किरण हो या कोई हूर हो
ये बताओ आख़िर कौनसा नूर हो
मुस्कुराहटें साथ लेकर आती हो
सुकूं और उम्मीदें देकर जाती हो
बहुत मुन्तजिर रहते हैं तुम्हारे लिए
खुशियाँ कितनी लाती हो हमारे लिए
घने अँधेरों से लड़कर राह बनाती हो
बताओ ना ये अपनापन क्यूँ जताती हो
साथ हमेशा रहती हो अच्छा लगता है
कामयाबी का सपना सच्चा लगता है
तेरे वुजूद से हर लम्हा है खुशरंग
मुश्किल में भी तू रहती है संग संग
हाँ ये नूर है फक़त माँ की दुआओं का
बड़ा रौब है आसमाँ पे माँ की हाजातों का
NOOR EY ISHAL

