पता नहीं यादों का पिंजरा कैसे खुल गया
कुछ भूले से अपनों का पता यूँही मिल गया

अच्छे थे बहुत मगर साथ निभा ना सके
हम भी उनके वक़्त पर काम आ ना सके

फिर हुआ वही जो होता है अक्सर ज़माने में
जीना सीख के अकेले वक़्त लगा ना भुलाने में

शिकवा उनसे या ख़ुद की मसरूफियत से करें
ज़िक्र उनका हमें भूल जाने की अजियत से करें

रिश्ते बनाओ जब निभाने का दिल में इरादा हो
ताउम्र साथ हर मुश्किल में रहने का वादा हो

बेवजह किसी दिल के तारों को ना छेड़ा करो
रौशन मुस्कुराहटों को संग अपने ना जोड़ा करो

सोचा है सुनायेंगे तुम्हें यादों की दिलचस्प कहानी
अपने होने के वुजूद को तलाशती है ये अनजानी
NOOR EY IYSHAAL