तू खूब सज..
शॉपिंग लगे मुझे ठंडी हवा का झोंका
इसपर जाने का ना छोड़ा जाये मौका
धरी रह जाती है हर एक समझदारी
करने जब भी चले गये हम ख़रीदारी
एक सूट दूसरे सूट पर दिखता है भारी
मन करता है दुकान ही खरीद लें सारी
बैडशीट के डिजाइन देख होते हैं दंग
सोचते रहते हैं खरीद ही लें सारे रंग
जालिम बना हाय सजावट का सामान
तू खूब सज नायिका ने कर दिया एलान
ऑनलाइन शॉपिंग बिगाड़े बजट का संतुलन
क्यूँकी दीवार घड़ी वही लेंगे जिसमें है पेंडुलम
दिल देने लगता है प्रलोभन नाजाने कैसे कैसे
हर एक चीज के उपयोग बताता है ऐसे वैसे
दिल से समझदार हमदर्द नहीं उस वक़्त कोई
दिमाग़ से बड़ा दुश्मन है नहीं इस वक़्त कोई
और इस तरह नहीं रह जाते हम समझदार
चीज़े खरीद डालते हैं एक से एक बेकार
खाली होते ही जेब ये दिमाग़ देता है ताने
घर में चने हैं नहीं पर अम्माँ चलीं भुनाने
NOOR EY ISHAL

