सुनो एक काम करते जाना
ये दिल हमारे नाम करते जाना
बस कुछ खुशियाँ खरीदनी है
आँगन में थोड़ी हँसी बिखेरनी है
सुकूं रफू होने दिया है उसे छुड़ाना है
जुबां कबसे ख़ामोश है उसकी आवाज़ लाना है
धुँधलाये से चेहरे को रौशन करना है
इक उम्मीद खोये दिल में जान भरना है
सुनो एक काम करते जाना
तुम कुछ यूँ अपना कहते जाना
जो अनसुलझा सा इंतज़ार है
उसे इक वादे से सुलझाते जाना
NOOR EY ISHAL