जैसा तुझे सोचा
वैसा तू है नहीं
जैसा तू है वैसा
हमने सोचा नहीं
सोच के खेल में
सोचके चकरा गये
एक सोच में
कहाँ से कहाँ
आ गये सोच ने
बदल दी राहें
या सोचकर
बदल ली राहें
सोच ही रहे हैं
सोचकर मिला क्या
ख़त्म हुई बातें तो
सोच से गिला क्या
NOOR EY ISHAL