धुएँ की लहरों में छुपा एक छोटा सा जाल
सिगरेट की हर कश में ज़िंदगी का सवाल

शुरुआत में लगता है बस एक छोटी सी बात
पर धीरे-धीरे ये बन जाती है मौत की सौगात

हर कश में जलती है उम्मीदों की रेखा 
फेफड़ों में भरती है, ज़हर एक अनदेखा

हाथों में थामे इसे इंसान बस सोचता है
एक और कश और यूँही वक्त खोता है

सिगरेट की राख में सपने जल जाते हैं
धुएँ के बादलों में रिश्ते घुल जाते हैं

हर कश के साथ उम्र घटती जाती है 
मौत की परछाई पास आती जाती है

धुएँ की एक लकीर आसमान में खो जाती है 
पर भीतर की ज़िंदगी धीरे-धीरे जल जाती है

सिगरेट कहती है मैं साथी मैं राहत
सच ये है देती है तकलीफ़ की विरासत

तो छोड़ दो इस आदत को अभी भी वक्त है 
ज़िंदगी को गले लगाओ ये सबसे बड़ा हक़ है 

सिगरेट से दूर रहकर खुशियों को अपनाओ 
धुएँ के इस जाल से खुद को आज़ाद कराओ

सिगरेट का धोखा छोड़िए ये बर्बादी का ताला
हवा में फैलाइए खुशियाँ न कि ये धुआँ काला
NOOR EY ISHAL