सुनो जब जागो तभी सवेरा
रूप ज़िंदगी का है सुनहरा
बस तुम हँसी ख़ुशी रहा करो
और शुक्र रब का किया करो
मिला गया जो वो तुम्हारा था
जो नहीं है वो तो उसका था
यहाँ ना कोई कम किसी से
पायी ज़िंदगी सबने उसी से
थमा देता है हौसलों की तलवार
तूफाँ में करता है कश्ती को पार
करम जिसका सारे अँधेरे मिटाता
रब ही है वो जो रौशनी दिखाता
खज़ानों में उसके कोई कमी नहीं
उसकी मखलूक़ सा कोई हसीं नहीं
NOOR EY ISHAL

