क्या प्रेम का भी कोई रहस्य होता है. नहीं.. इसमें बस विश्वास होता है. अपनापन होता है.. ख़ुद को और अपने अपनों को तरोताजा रखने की ऊर्जा होती है.
आज सोच रही थी कि इस विषय पर कोई कविता लिखूँ.. लेकिन बुआ जी के वाट्सएप मैसेज ने कविता लिखने का विचार बदल दिया.
उन्होंने हमारे फॅमिली ग्रुप पर एक मैसेज डाला..जो इस प्रकार है...
*उन सभी औरतों को जिन्होंने*
*अपने परिवार के लिए*
*21 से 50 वर्ष घर सम्भालने  में*
*व्यस्त रही। आज उनके*.      
*लिए समर्पित एक*
*छोटी सी रचना* 
*भेज रही हूं । ?*

**कैसे कटा 21 से 50*
*तक का यह सफ़र,*
*पता ही नहीं चला ।*?

*क्या पाया, क्या खोया,*
*क्यों खोया,*
*पता ही नहीं चला !*?

*बीता बचपन,*
*गई जवानी*
*कब आया बुढ़ापा,*
*पता ही नहीं चला ।*?

*कल बेटी थे,*
*कब सास बन गये,*
*पता ही नहीं चला !*?

*कब माता  से*
*नानी  बन गये,*
*पता ही नहीं चला ।* ?

*कोई कहता सठिया गयी,*
*कोई कहता छा गयी,*
*क्या सच है,*
*पता ही नहीं चला !*?

*पहले माँ बाप की चली,*
*फिर पति की चली,*
*फिर चली बच्चों की,*
*अपनी कब चली,*
*पता ही नहीं चला !*?

*पति कहते*
*अब तो समझ जाओ,*
*क्या समझूँ,*
*क्या न समझूँ,*
*न जाने क्यों,*
*पता ही नहीं चला !*?‍♀️
       
*दिल कहता जवान हूँ मैं,*
*उम्र कहती है नादान हूँ मैं,*
*इस चक्कर में कब*
*घुटनें घिस गये,*
*पता ही नहीं चला !*?

*सफेद हो  गये बाल,*
*लटक गये गाल,*
*लग गया चश्मा,*
*कब बदली यह सूरत*
*पता ही नहीं चला !*

*समय बदला,*
*मैं बदली*
*बदल गई* *मित्र-*
*मंडली भी*
*कितने छूट गये,*
*कितनी रह गयी सहेली ,*
*पता ही नही चला*?

*कल तक अठखेलियाँ*
*करते थे सहेली  के साथ,*
*कब सीनियर सिटिज़न*
*की लाइन में आ गये,*
*पता ही नहीं चला !*?

*जमाईं, नाते, पोते*
*खुशियाँ आई,*
*कब मुस्कुराई उदास*
*ज़िन्दगी,*
*पता ही नहीं चला ।*?

*जी भर के जी लो प्यारी  औरतो*
*फिर न कहना कि ..*

*"मुझे पता ही नहीं चला*?
*??? ?*
हक़ीक़त से रुबरु कराती हुई कविता थी.लेकिन मैं ये मेहनत उदासी में बदलने नहीं दे सकती थी. मैंने ग्रुप पर उत्तर दिया...

सबको सलाम...
सही में पता ही नहीं चला ...लेकिन एक घने पेड़ की तरह जो छाँव आप लोगों से मिली है वो फॅमिली कहे ना कहे लेकिन उसे पता ज़रूर है कि वो किनकी दुआओं से ख़ुशहाल है .??
बूढ़ा या पुराना तब होता है जब एक जैसी चीज़ बहुत अर्से तक एक सी हो ..
इंसान हर साल बदल जाता है ..वो हमेशा नया रहता है ?हर उम्र से नया सीखना होता है .. नयी ज़िम्मेदारी होती है .?

अगर गौर करें तो ??सभी फ्रेशर्स हैं....
कुछ 20 के फ्रेशर्स हैं ,कुछ 30 के ,कुछ 40 के, कुछ 50 के.

और यही बात चेहरों पर मुस्कुराने की वजह बन गयी. छोटा सा वार्तालाप था.. लेकिन यहाँ लिखने का एक मक़सद है.. सभी के घर में इस उम्र में प्रवेश करते हुए कोई ना कोई रिश्ते मौजूद हैं.. उन्हें इस बढ़ती हुई उम्र के तनाव से बचाने में अपना सहयोग करें. उनसे कहें आप कहते हैं कि आप अब पहले जैसे काम नहीं कर पाते हैं, पहले जैसे नहीं रहे.. ठीक है.. लेकिन आप इस उम्र से जो सीख रहे हैं वो भी तो नया है... उम्र चाहे कोई भी हो.. आप हमारे लिये हमेशा बेशकीमती रहेंगे.

आज नहीं तो कल सभी को उस उम्र के पडाव पर आना ही है. अपनों के लिए की गयी आपकी ये कोशिश आपको आपकी उम्र के उस पड़ाव के तनाव से ख़ुद ही निकाल ले जायेगी.
आज के लिए इतना ही...
अपना ख़्याल रखें.. अच्छी बातें सीखें.. किसी के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कुराहट लाने की वजह बनें.
NOOR EY ISHAL