पुराने दिन अच्छे थे
या अब अच्छे दिन आये हैं
पता नहीं
तुम हमारे हो या
सिर्फ़ हम तुम्हारे हैं
पता नहीं
चेहरे पर मुस्कुराहट सच्ची है
या मैं ठीक हूँ का दिखावा है
पता नहीं
मंज़िलें पास आकर दूर हुई हैं
या मंज़िलें कभी पास थी ही नहीं
पता नहीं
दिलों में अपनेपन का एहसास है
या ख़ुद को नंबर वन दिखाना है
पता नहीं
बेशकीमती हैं आज भी रिश्ते
या बिक गये हैं मतलब के लिए
पता नहीं
कभी सवालों के जवाब मिलेंगे
या सवाल ही बाकी रह जाएँगे
पता नहीं
क्या कुछ ऐसा है जिसका पता हो
हाँ रब पर यकीं और अपनी सादगी
बस इतना ही पता है
NOOR EY IYSHAAL

