ए मेरे बेचैन मन
किसी पहर खामोश बैठ
सोच ज़रा गहराई से
ख्वाहिशों की परछाईं से
कुछ दूर होके देख
इस भागती हुई ज़िंदगी में
कौन अपना छूट गया
कोई तो है जो रूठ गया
बन अनजान मान या मान
ढूँढ रहा उसे तू भी है
क्यूँ फ़िक्र तुझे सता रही है
ध्यान तेरा भटका रही है
पर कोई फायदा नहीं
ये मिडिल क्लास लाइफ है
दिल की बातों में यहाँ
सब कहते है जायका नहीं
ज़िंदगी में कुछ बन जाओ
फिर भले ही तन्हा रह जाओ
मुख्तसिर इतना सा है कि
फिर अपने याद आते हैं
और वक़्त हालात के संग
हम खामोश चलते जाते है
क्यूँकी...
ये मिडिल क्लास लाइफ है
ये मिडिल क्लास लाइफ है
Noor ey iyshaal