" अम्माँ, अगर आप रूबी से मेरी शादी के ख़्वाब देख रहीं है तो अभी इस नींद से जाग जाइए. लाख उस लड़की में लाल टके हो बस वो मेरे टाइप की नहीं है. पता नहीं क्यूँ चिढ़ है मुझे उससे... "
" अच्छा, जाओ तुम ऑफिस जाओ.. इस बात पर बहस फिजूल है. "
" ठीक है अम्माँ, चलता हूँ.. रूबी के घर से जाते ही मैसेज कर दिएगा. "
" हाँ,, हाँ,, कर देंगे.. तुम आजकल के लड़के अक़्ल के पीछे लठ लिए घूमते हो. "
" कुछ भी कह लें अम्माँ.. लेकिन मैं रूबी के हाथ लगने वाला नहीं हूँ. "
क्रमशः

