मैं अना हूँ...
मैं एक ज़िद हूँ
सबके दरमियाँ सरहद हूँ
रिश्ते जहाँ सुलझे
मेरा नाम लेते ही उलझे
गर इश्क़ इबादत है
तो तमाशा मेरी आदत है
मुस्कुराहट दवा है
मुझसे मोहब्बत ख़ता है
सब्र खुशी का दर है
मेरी चाह ज़िंदगी का शर है
नाउम्मीदी कुफ्र है
दौलत शोहरत मेरा फख्र है
हाँ अना हूँ मैं
अपने ही गुरूर में फ़ना हूँ मैं
NOOR EY ISHAL

