क्या बस इतना ही ताल्लुक था,
जो मिट गया एक पल में,
रिश्तों के धागे टूट गए,
खामोशी की इक हलचल में
वो जो बातें कभी हमसे हुईं,
अब यादों में बसीं रह गईं,
एक नजर में सब बदल गया,
दिल की किताबें जल गईं
पर क्या पता, कहीं दूर,
इक कहानी जी रही हो,
जिसमें हो एहसास का सफर,
अधूरी चाहत खामोशी से लिखी हो
जब यादों के कुछ पन्ने खुलते हैं
तारे खामोश हो वो सारे पल बुनते हैं
चाँद चाँदनी की कलम ले आता है
यूँ इस कहानी का नूर नहीं जाता है
वक्त की वादियों में खोये वो लम्हे,
दिल के गुमनाम मकाँ में सोये वो लम्हें
कोई है जो समझता है दिल की बातों को,
दिल की अधूरी खुशी के साज़ों को
परिंदों की तरह उड़ने की चाह में बंँधे रहे,
उम्मीद की डोर से लिपटे,सपनों में सजे रहे
कभी किसी मोड़ पे मिल जाए वो मुस्कान,
जो पाल बैठी है फिर से आने के अरमान
वो लम्हे जो हमने साथ बिताए,
हर पल दिल में बस जाते हैं,
चुपके से आँखों की कोरों में,
कुछ आँसू बनकर लहराते हैं
वक्त के इस सफर में,
फिर दिल को करार आता है
हम भी तुम्हें याद आते होंगे,
ये सोच कर दिल मुस्कुराता है
NOOR EY ISHAL

