कुछ सवाल हैं मेरे ...
कुछ सवाल है जो खाली दिमाग़ में बनाते हैं घेरे
बताओ संदेश क्यूँ होते हैं इतने रुपहले सुनहरे
डर के आगे जीत है ये संदेश समझ में आया
बताओ क्या इससे सबका डर निकल पाया
सवाल है ये क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है
इसके बगैर ही क्यूँ आपके दाँतों में चमक है
दाग अगर अच्छे हैं तो ये बदनाम क्यूँ हैं
धुलाई सफ़ाई के फिर इतने काम क्यूँ हैं
अच्छा पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें
गारण्टी दो क्यूँ अपना समय हम बरबाद करें
तू खूब सज क्या पहले कोई कमी थी बाकी
जो बची खुची जेबें भी कर डालें हम आधी
हर घर कुछ कहता है बहुत कुछ सहता है
यहाँ एक एक बरतन हर बात पे बजता है
क्यूँ कोई आकर दिमाग़ की बत्ती जला दे
बिल कौन भरेगा ज़रा ये भी जाये बता के
बहुत मजेदार एक्शन का था स्कूल टाइम
अब कोरोना के रिएक्शन से है ऑनलाइन
इस काव्य रचना की बातें हैं सारी काल्पनिक
हँसी मज़ाक़ की बातें हैं जो की हैं सार्वजनिक
NOOR EY ISHAL

