कोर्ट में कुछ अपने मुकदमा उठा लाये
इग्नोर करने का इल्ज़ाम भी लगा आये

ये जो अपने होते हैं  बड़े कमाल होते हैं
बड़े ख़ूबसूरत से सपने बेमिसाल होते हैं

है जब तक बंद आँख है इक हसीं ख़्वाब 
देखा हक़ीक़त के आईने में ये नहीं पास

बड़े रौब से तुमसे तुम्हारी शिकायत करेंगे
और अपने फ़र्ज़ के नाम पे किफ़ायत करेंगे

दुनिया में सबसे खुशहाल तुम्हें साबित करेंगे
सबसे परेशान हाल में खुद को नामित करेंगे

कैसे चले कैसे उठे क्या और कितना खाया
तुम्हारी जासूसी का काम इन्हें  बहुत भाया

सूट संग बूट तुम्हारा है कितने का मोबाइल
नजर में तुम उनकी हमेशा ही हाई प्रोफाइल

तो ठीक है कुछ मज़े तुम भी ले लिया करो
परेशानियाँ छुपाकर मुस्कुराहट दे दिया करो

यकीं जानो ये मुस्कुराहट छुरी सा काम करती है
नज़र में उनकी हो टेंशन फ्री ऐसे बदनाम करती है

फैसला कोर्ट से इस मुकदमे का कुछ यूँ आता है
करने दो अपनों को ये सब तुम्हारा क्या जाता है
NOOR EY ISHAL