खुद मुकम्मल हो तो अधूरा प्यार कैसा
ख़ुद से प्यार हमेशा है सच्चे प्यार जैसा
सोचते हो तुम जैसे वैसा मतलब होता है
ज़रा सी बात का भी गहरा मतलब होता है
कहती थी मेरी नानी दादी मुझसे अक्सर ये
कोई नहीं होता जिसका उसका रब होता है
सुनो अपनी बात मुकम्मल कर जाओ तुम
आधी अधूरी बात का ग़लत मतलब होता है
मिलोगे जो कभी तो चेहरा पढ़कर जानोगे
गहरी ख़ामोशी का अपना मतलब होता है
दूर होके मुझसे ना खोना अपनी दिलकशी
यूँ रंजीदा होने से भी दिल ख़राब होता है
यकीन नहीं करना बहुत अपनी आँखों पर
कभी कभी जो सच दिखे वो ख़्वाब होता है
NOOR EY ISHAL

