हाँ अभी तो बहुत अँधेरे बाकी हैं
हाँ कुछ मुकम्मल सवेरे बाकी हैं
है खुला आसमान अभी बहुत दूर
है नयी सी पहचान अभी बहुत दूर
कोशिशें मेहनत हौसले और हम
रास्ते राब्ते हिम्मतें नहीं हुए गुम
करवटें ले रहा है वक़्त इधर उधर
वहीं चल तू दिखे नूर जिधर जिधर
चल एक दरिया खुशी का ही ढूँढ लें
रास्ता चेहरों की हँसी का ही ढूँढ लें
मुश्किल हर कदम पे है राह ए हयात में
मुश्किल का सामना है यहाँ बात बात में
जो बात बात में मुश्किल को हल करे
ऐसा कोई ज़रूर है इस कायनात में
NOOR EY ISHAL

