तुझसे फिर मिलने की हैं खोयी हवाएँ
मुसलसल दिल देता रहा है तुझे सदाएँ

नक्श दिल पर करके तुझे देकर दुआएँ
खतावार सा ये ख़ुद को देता है सजाएँ

जाने वाला क्या कोई ऐसे भुलाता है बता
काँटों सी क्यूँ है ये बेरुखी सुना तो ज़रा

होता था कभी चाहतों का सफ़र बेइंतिहा
हो रहा है मुस्तकिल ख़ामोशी का इम्तिहाँ

धीरे-धीरे था तू भी अजनबी समझा गया
धागे यकीं के हमेशा के लिए उलझा गया

अच्छा हुआ दिल एक कदम और सख्त हुआ
जाना ये नहीं कोई किसी का ऐसा वक़्त हुआ
NOOR EY ISHAL